TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1860 में पहली बार मनुष्य की आवाज़ का किया गया था अंकन

Aaj Ka Itihas: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 9 April 2023 10:30 AM GMT
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1860 में पहली बार मनुष्य की आवाज़ का किया गया था अंकन
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 9 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 9 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 9 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 9 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 9 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

9 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली। 2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने। 2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु। पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की। नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1933 - प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री का जन्म हुआ।
1893 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार का जन्म हुआ।
1916 - एस. ओबुल रेड्डी - आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल का जन्म हुआ।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका का जन्म हुआ।
948 - जया बच्चन - अभिनेत्री का जन्म हुआ।
1954 - जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री का जन्म हुआ।
964 - तीरथ सिंह रावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
1919 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक और पत्रकार का जन्म हुआ।

9 अप्रैल को हुए निधन

1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता का निधन हुआ।
1984 - भाऊराव देवाजी खोब्रागडे - भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक का निधन हुआ।

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story