×

Aaj Ka Itihas: 30 नवंबर 1965 को गुड़ियों के संग्रहालय की स्थापना दिल्ली में हुई थी, आइए यहां जाने आज का पूरा इतिहास

Aaj Ka Itihas 30 November 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 30 Nov 2022 6:32 AM IST (Updated on: 30 Nov 2022 6:47 AM IST)
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 30 November 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 30 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 30 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 30 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 30 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 30 नवंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 30 नवंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 30 नवंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 30 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

30 November की ऐतिहासिक घटनाये (30 November Ka Itihas)

1731 - बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मारे गए।

1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।

1965 - गुड़ियों के संग्रहालय की स्थापना " मशहूर कार्टूनिस्‍ट 'के. शंकर पिल्‍लई' ने दिल्ली में की थी।

1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ हुआ।

"2000 - प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।

2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।

"2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित हुआ।

2011 - पाकिस्तान सरकार ने विश्व समाचार चैनल बीबीसी को वृतचित्र सीक्रेट पाकिस्तान को दिखाने के कारण प्रसारण पर रोक लगा दी।

30 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (30 November Famous People Birth)

1835 - प्रसिद्ध लेखक मार्क ट्वैन का जन्म हुआ।

1858 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।

1888 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का जन्म हुआ।

30 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 30 November)

2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन हुआ।

2010 - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन हुआ।

2012 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story