×

Aaj Ka Itihass: 20 जनवरी 1817 को 'कलकत्ता हिन्दू कॉलेज' की हुई थी स्थापना

Aaj Ka Itihass: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 20 Jan 2023 2:14 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihass: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 20 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 20 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 20 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 20 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 20 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 20 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 20 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।

1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।

1892 - पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।

1887 - अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।

1840 - डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।

1839 - चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।

1817 - 'कलकत्ता हिन्दू कॉलेज' की स्थापना हुई।

1860 - डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।

1841 - प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।

1952 - ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर क़ब्ज़ा किया।

1950 - दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।

1949 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।

1942 - जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।

1925 - सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।

1920 - अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।

1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।

1990 - सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।

1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1982 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।

1980 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।

1977 - जिम्मी कार्टर सं.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1972 - अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।

1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ।

1968 - इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।

1964 - अमेरिका में 'मीट द बीटलेस' जारी हुआ।

1961 - 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1958 - नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।

1957 - भारत की पहली 'परमाणु भट्टी अप्सरा' का उद्घाटन हुआ।

भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।

वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।

2006 - नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।

2005 - कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।

2001 - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।

2007 - अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।

2008 - बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।

पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।

ईआईयू द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।

2009 - बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

2018 - भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

2010 - गुरुदत्त की फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।

एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया।

भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई।

2020 - जे. पी. नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से 'क्रिस्टल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1915 - ग़ुलाम इशाक़ ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति

1920 - इतालवी फ़िल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ।

1926 - कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार

1940 - कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता

1942 - सोमपाल शास्त्री - राष्ट्रीय लोक दल के प्रसिद्ध राजनेता थे।

1945 -अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

1979 - मिलिन्द केशव,

1947 - स्वयं प्रकाश - हिंदी साहित्यकार थे।

1948 - रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक।

1899 - के. सी. अब्राहम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1871 - रतनजी टाटा - 'टाटा समूह' को खड़ा करने वाले चार लोगों में से एक थे।

20 जनवरी को हुए निधन

1988 - ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान- भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।

1975 - मलिक खिज़ार हयात तिवाना - भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार का निधन हुआ।

1961 - अंजलाई अम्मल - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।

1959 - स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रू का निधन हुआ।

1955 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक का निधन हुआ।

1951 - ठक्कर बाप्पा - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय का निधन हुआ।

1779 - डेविड गैरिक- अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक का निधन हुआ।

1993 - लांस नायक करम सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक का निधन हुआ।

1993 - बिन्देश्वरी दुबे - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री का निधन हुआ।

2005 - परवीन बॉबी- भारतीय अभिनेत्री का निधन हुआ।

2002 - रामेश्वर नाथ काव - भारत की गुप्तचर संस्था 'रॉ' (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के संस्थापक का निधन हुआ।

2022 - अरुण वर्मा - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता और कॉमेडियन का निधन हुआ।

2010 - अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार (लव स्टोरी) 'एरिक सेगल' का निधन हुआ।

20 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story