×

Aaj Ka Itihass: 5 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे थे

Aaj Ka Itihass: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 5 Feb 2023 1:33 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2023 1:34 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihass: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 5 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 5 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 5 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 5 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 5 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 5 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 5 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of February 5)

1679 - फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने हस्ताक्षर किये।

1783 - इटली के कालाब्रिया में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।

1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

1900 - ब्रिटेन और अमेरिका के बिच सन पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।

1904 - क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।

1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र "संडे टेलीग्राफ" के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1970- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971 - अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 5 फरवरी, उतरे।

1992 - भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर 5 फरवरी, क्रिकेट से संयास ले लिया।

1996 - पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।

1999- दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 5 फरवरी, संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

2004 - परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने माफी दी।

2007 - भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।

2008 - विवादों में रहने वाले पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को 5 फरवरी दिन सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।

2010 - भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

2016 - वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।

5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 5 February)

1630 - सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।

1639 - मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का जन्म हुआ।

1916 - प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।

1919 - राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का जन्म हुआ।

1940 - स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म हुआ।

1990 - भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ।

1976- बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।

5 फ़रवरी को हुए निधन (Died on 5 February)

1927 - भारतीय सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।

2008 - भारतीय आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।

2010 - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।

2014 - प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।

5 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव (Important events and festivities of 5th February)

वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story