TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, सुबह घना कोहरा और दिन में दिखेगा गर्मी का असर
Aaj ka Mausam 01 February 2025: उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। दिन में खिली तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, कहीं घने- घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
Aaj ka Mausam 01 February 2025: उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। दिन में खिली तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, कहीं घने- घने कोहरे की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के इलाकों में रात/सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा तथा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 एवं 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इन क्षेत्रों में कोहरा करेगा परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के आजमगढ़, मऊ, बिल्थरा, देवघर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बना हुआ है, और सुबह से खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में स्थिति बदलने का अनुमान जताया है। इस हफ्ते दिल्ली में धूप रही, लेकिन शाम होते-होते ठंड का असर बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई जा रही है।
फरवरी में कैसा रह सकता है मौसम
फरवरी 2025 के दौरान उत्तर भारत के सात उपखंडों में तापमान सामान्य से नीचे (एलपीए का 78% से कम) रहने की संभावना है। पूरे देश में तापमान सामान्य से नीचे (एलपीए का 81% से कम) रहेगा। कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान हो सकता है, जबकि अन्य इलाकों में सामान्य से नीचे। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, लेकिन उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।