TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, कुछ इलाकों में हल्का कोहरा संभव
Aaj ka Mausam 02 February 2025: उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। दिन में खिली तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देर रात/सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 02 February 2025: उत्तर भारत समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है। दिन में खिली तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देर रात/सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के इलाकों में रात/सुबह के समय हल्का कोहरा/धुंध रहेगा तथा बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इन क्षेत्रों में कोहरा करेगा परेशान
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की धुंध देखने को मिल रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम हो रहा है।आईएमडी के मुताबिक, दिन में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है और अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, धूप निकलने से सर्दी कम होती जा रही है, खासकर दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। अगले हफ्ते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड लगभग खत्म हो जाएगी।
फरवरी 2025 का संभावित मौसम
फरवरी 2025 के दौरान उत्तर भारत के सात उपखंडों में तापमान सामान्य से कम (एलपीए का 78% से कम) रहने की संभावना है। देशभर में औसत तापमान सामान्य से नीचे (एलपीए का 81% से कम) रह सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक भी हो सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।