×

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार से बादल और बारिश के आसार

Aaj ka Mausam 03 February 2025: उत्तर प्रदेश में सोमवार से मौसम बदलने की संभावना, बादल छाने और रिमझिम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 3 Feb 2025 7:00 AM IST)
UP Mein Kaisa Rahega Aaj ka Mausam
X

 कैसा रहेगा मौसम? (Pic - Social Media)

Aaj ka Mausam 03 February 2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। सोमवार से आसमान में बादल छाने लगेंगे और रिमझिम बारिश होने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण ठंड का असर कम हो गया था, और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास होने लगा था। हालांकि, रात के समय तापमान में हल्की गिरावट से ठंडक बनी हुई थी। अब एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है, जिससे ठंड दोबारा लौट सकती है। मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में देर रात/सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के इलाकों में रात/सुबह के समय हल्का कोहरा/धुंध रहेगा तथा बाद में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में असामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि दूसरा विक्षोभ शुक्रवार को सक्रिय हुआ, जिससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति धीमी पड़ गई।

पहले विक्षोभ का असर कम रहा, जिससे दिन का तापमान बढ़ गया। अब दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर फिर से लौटेगी। इसके साथ ही, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के बाद कई इलाकों में हल्के से घने कोहरे का असर दिख सकता है।मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 से 15 फरवरी के बीच बारिश और कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश में ठंड फिर से बढ़ेगी।

सबुह कोहरा करेगा परेशान

राज्य में देर रात/सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story