TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : यूपी में घट रही ठंड, दिन में धूप तेज, लेकिन सुबह-रात की सर्दी बरकरार, जानिये कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Aaj ka Mausam 08 February 2025: यूपी में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है, और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और रात में ठंड बनी हुई है।
aaj ka mausam News (Photo from Social Media)
Aaj ka Mausam 08 February 2025: यूपी में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है, और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में और भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और रात में ठंड बनी हुई है। 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम तापमान लगभग 09°C रहेगा।
दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हल्की धुंध के साथ ठंडक महसूस होगी। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिनभर तेज धूप खिलने की संभावना है। पिछले दो दिनों से चल रही ठंडी हवाएं धीरे-धीरे कम हो जाएंगी, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्य व ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। मनाली, कुफरी, नारकंडा और केलांग में भी मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है। अब मौसम साफ होने के बाद वहां से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे सर्दी बढ़ गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी तेज हो गई है और 8 फरवरी तक यह जारी रहने की संभावना है। इन हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का अहसास अधिक होगा। कई मैदानी इलाकों में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 10 फरवरी से हवाएं दोबारा तेज हो सकती हैं।