×

Aaj Ka Mausam 10th March 2025: होली तक मौसम में बदलाव की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान

Aaj ka Mausam 10th March 2025 : होली तक मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Newstrack          -         Network
Published on: 10 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 10 March 2025 7:00 AM IST)
UP Weather Update
X

UP Weather Update: सांकेतिक तस्वीर (Pic- Social Media)

Aaj ka Mausam 10th March 2025 : होली तक मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 9 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। वहीं, यूपी में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अगले सप्ताह पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। 14 मार्च को होली के दिन बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

देवभूमि में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 12 मार्च को उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। वहीं, 13 मार्च को यूएस नगर और हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story