×

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बदली और धूप का संगम, तेज़ हवाओं के साथ हल्की ठंड बरकरार

Aaj ka Mausam 12 February 2025 : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन इसके साथ धूप भी निकल रही है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, सुबह के समय ठंड का असर बरकरार है।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 12 Feb 2025 7:00 AM IST)
aaj ka mausam News
X

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 12 February 2025 : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन इसके साथ धूप भी निकल रही है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, सुबह के समय ठंड का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 फरवरी तक हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस क्षेत्र में तेज़ हवाएँ (15-25 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी (15-25 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने और पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 283 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। AQI स्केल पर 201 से 300 के बीच का स्तर 'खराब' माना जाता है।

हालांकि, दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं होगा। मंगलवार को धूप खिली रहेगी, और मौसम स्थिर बना रहेगा। लेकिन, 14 जनवरी को बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story