TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में मौसम बदला, कूलर-पंखे का दौर शुरू, होली तक सर्दी का असर खत्म होने का अनुमान
उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है, कूलर-पंखे का समय आ चुका है। दिल्ली, बिहार और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा। गर्मी का असर होली तक रहेगा।
Weathet Update (Pic:Social Media)
Aaj ka Mausam 12 March 2025: उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। सूरज की तेज़ तपिश के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है, और अब कूलर-पंखे का समय आ चुका है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सर्दी के कपड़े बक्सों और आलमारियों में रख चुके हैं। ऐसा अनुमान है कि होली तक सर्दी का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और गर्मी पूरी तरह से दस्तक देगी। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार और राजस्थान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में तेज़ सतही हवाएँ (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहेगा।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ सकता है, और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार का मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, होली के पहले मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। 12 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य का मौसम गर्म रहेगा और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं।