×

Aaj ka Mausam: यूपी में तेज धूप से बढ़ी तपिश, तापमान 30°C के पार, 14 फरवरी को बदलेगा मौसम

Aaj ka Mausam 13 February 2025: उत्तर प्रदेश में दिल्ली की तुलना में अधिक गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 12°C से अधिक हो गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 13 Feb 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 13 February 2025: उत्तर प्रदेश में दिल्ली की तुलना में अधिक गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 12°C से अधिक हो गया है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज़ धूप और बढ़ती तपिश लोगों को अभी से परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, और क्षेत्र में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी (15-25 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C अधिक है। IMD के अनुसार, दिन में तेज़ हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान करीब 27°C रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में 20-25 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं। मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड का मौसम

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही उत्तराखंड में गर्मी महसूस की जाने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बरकरार है, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक पहुंच गया है, जिससे सर्दियों का असर लगभग खत्म हो गया है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story