×

Aaj Ka Mausam 15 February 2025: यूपी समेत देशभर में मौसम में बदलाव, 17 फरवरी के बाद कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद

Aaj ka Mausam 15 February 2025: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। फरवरी के महीने में गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहाड़ों से आ रही तेज हवाओं ने दो दिनों से गर्मी में थोड़ी राहत दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Feb 2025 7:15 AM IST (Updated on: 15 Feb 2025 7:15 AM IST)
aaj ka mausam News
X

aaj ka mausam News (Photo from Social Media)

Aaj ka Mausam 15 February 2025: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। फरवरी के महीने में गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहाड़ों से आ रही तेज हवाओं ने दो दिनों से गर्मी में थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 17 फरवरी के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर धुंध/हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा रहेगा तथा बाद में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 एवं 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी वजह से गर्मी में हल्की राहत मिली है। लेकिन अब कल से हवाओं की गति कम होने लगेगी, जो 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है। 16 से 19 फरवरी तक हवाएं और भी कमजोर हो सकती हैं। सुबह के समय हल्का स्मॉग और धुंध देखने को मिल सकती है, साथ ही आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अब आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, उत्तराखंड में भी विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि यहां ठंड की वापसी होने वाली है। 15 फरवरी 2025 के मौसम को लेकर विभाग ने अलमोड़ा, ऑली, बद्रीनाथ, भीमताल, चंबा, चोपटा, देहरादून समेत कई स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद उत्तराखंड में फिर से ठंड का असर बढ़ सकता है। साथ ही, आने वाले दिनों में कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story