×

Aaj Ka Mausam: बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी तक आगे बढ़ा मानसून, दिल्ली-यूपी में पारा नीचे आने का अनुमान

Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक (Monsoon 2022) बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं अगले 2 दिनों तक असम में भारी बारिश की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 May 2022 1:40 AM GMT
Weather Today
X

Weather Today (Image Credit : Social Media)

Aaj Ka Mausam 19 May 2022: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दौरान दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2022) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। इसके अलावा दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। बता दें दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्सों समेत पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

दिल्ली-यूपी में गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते तक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी जारी रहेगी। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम (Delhi Weather) गर्म रहने का अनुमान है, साथ ही राजधानी के कुछ हिस्सों में लू (Heat Wave) की स्थिति बने रहने की भी आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज तापमान (Delhi Temperature) 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। दिल्ली के अलावा अगर उत्तर प्रदेश की ओर नज़र डालें तो यूपी में भी लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast) के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ में मौसम (Lucknow Aaj Ka Mausam) थोड़ा कम गर्म रह सकता है। कल देर शाम लखनऊ समेत आसपास के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके कारण आज लखनऊ में तापमान (Lucknow Temperature) 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान हीट वेव की गंभीर स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा समेत आसपास के कई अन्य हिस्सों में तथा दिल्ली, विदर्भ, मध्य प्रदेश का उत्तरी हिस्सा, पूर्वोत्तर राजस्थान, चंडीगढ़, तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना।

गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट (Barish Kab Hogi)

बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं और निचले क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पश्चिम असम तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा के कारण अगले 5 दिनों के दौरान के राज्यों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी से बारिश होने का अनुमान है। IMD रिपोर्ट के मुताबिक असम-मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम अलग अलग हिस्सों में मध्यम से भारी से बारिश होने का अनुमान है।

अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर तेज गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल-माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर आंधी आने की संभावना भी है। वहीं आज लक्षद्वीप क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story