×

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : मार्च के अंत में ही गर्मी चरम पर, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में तेज धूप, जानिये कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj ka Mausam 25 March 2025 : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान 38°C तक पहुंच गया है, जबकि 30 मार्च तक 40°C होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप जारी रहेगी।

Newstrack          -         Network
Published on: 26 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 26 March 2025 7:01 AM IST)
Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : मार्च के अंत में ही गर्मी चरम पर, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में तेज धूप, जानिये कैसा रहेगा आज का मौसम
X

Heat wave Alert   (photo: social media )

Aaj ka Mausam 25 March 2025 : उत्तर भारत, खासकर राजधानी दिल्ली, इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पार बना हुआ है। दिनभर तेज धूप पड़ रही है, जिससे अब रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी दिन के लिए विभिन्न राज्यों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और शुष्क मौसम का प्रभाव बना रहेगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मार्च का महीना अभी समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अनुमान के अनुसार, इस सप्ताह तापमान में और वृद्धि होगी, और 30 मार्च तक यह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व में बारिश के आसार

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुवाहाटी में तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस जबकि शिलांग में 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, नगालैंड और मणिपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है, जहां तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story