TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam 26 February 2025: दिल्ली में ठंड बढ़ी, यूपी और बिहार में बारिश की संभावना
Aaj ka Mausam 26 February 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा,बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश का अनुमान है।
Weather UPdate (Pic:Social Media)
Aaj ka Mausam 26 February 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा,बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश का अनुमान है। वहीं,उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा थोड़ा और नीचे जा सकता है। 27 फरवरी से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। शाम और सुबह के समय हल्की धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
देवभूमि में कैसा रह सकता है मौसम
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज धूप खिलने की संभावना है, जबकि देवप्रयाग और धनौल्टी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, गोपेश्वर और रानीखेत में काले बादल छा सकते हैं। इसके अलावा, मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश में मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है।
दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली एनसीआर में मौसम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, और कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके अलावा, 27 और 28 फरवरी को बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 फरवरी तक आंधी, तेज बारिश और भारी हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बर्फबारी के चलते प्रदेश के ऊंचे इलाकों में लैंडस्लाइड हो सकते हैं।