×

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में फिर बदला मौसम, यूपी, दिल्ली-NCR, छाए बादल, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

Aaj ka Mausam 27 February 2025: उत्तर भारत में फिर बदल रहा मौसम, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बादल छाए, सूरज लुका-छिपी में व्यस्त है। वहीं,उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Network
Published on: 27 Feb 2025 7:00 AM IST (Updated on: 27 Feb 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 27 February 2025: उत्तर भारत में फिर बदल रहा मौसम, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बादल छाए, सूरज लुका-छिपी में व्यस्त है। वहीं,उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस एवं 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली -NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पालम वेधशाला ने रात का तापमान औसत से 4.5 डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गुलाबी सर्दी के साथ ठंड की विदाई के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अगले तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय रहने से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 फरवरी और 1 मार्च को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। हालांकि, इससे तापमान में गिरावट नहीं होगी, बल्कि हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, रोहतास और कैमूर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story