×

Aaj Ka Mausam 29 March 2025: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में मौसम में राहत, यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना

Aaj ka Mausam 29 March 2025 : दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज मौसम थोड़ा सा सुकूनभरा है। हवाओं में नमी की वजह से गर्मी में राहत मिली है और धूप भी कम असर कर रही है। हल्की धूप और छांव का सिलसिला जारी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी हो रही है।

Newstrack          -         Network
Published on: 29 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 29 March 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

प्रतीकात्म तस्वीर (सोशल मीडिया)

Aaj ka Mausam 29 March 2025 : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां देखी जा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज मौसम थोड़ा सा सुकूनभरा है। हवाओं में नमी की वजह से गर्मी में राहत मिली है और धूप भी कम असर कर रही है। हल्की धूप और छांव का सिलसिला जारी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी हो रही है। हालांकि, यह विक्षोभ अब कमजोर पड़ने वाला है और अगले 10 दिन तक इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, यूपी की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में तेज हवाएँ (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी शनिवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ ​​रहेगा और धूल भरी हवाएं चलेंगी (गति 20-30 किमी प्रति घंटा, हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा)। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रेहगा मौसम

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा है। विभाग ने शुक्रवार को दिन के दौरान तेज हवाओं का अनुमान जताया है। अगले 10 दिनों तक कोई नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना नहीं है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story