×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर लौटेगी सर्दी, बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें 10 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर लोगों को सर्दी का कहर झेलना पड़ सकता है।

Sonali kesarwani
Published on: 4 Feb 2025 7:32 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में फरवरी की शुरुआत गर्मी भरे दिनों के साथ हुई, लेकिन अब मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ेगी।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 9 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। इस बीच, बुधवार से कोहरा भी बढ़ सकता है।

किन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 और 5 फरवरी को बर्फबारी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है।

तापमान में होगा बदलाव

फिलहाल, उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6-13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि मध्य और पश्चिम भारत में यह 13-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 0-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इससे एक बार फिर ठंड का अहसास होगा।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Next Story