×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लौट सकती है सर्दी, 18 फरवरी से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Feb 2025 8:25 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 फरवरी की रात से 20 फरवरी तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में ठंडक लौट सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम अपडेट

पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में दिन के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और कोंकण क्षेत्र में भी हल्की गिरावट देखी गई। रात के तापमान में उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बिहार में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

कैसा रहेगा आगामी मौसम?

आईएमडी के अनुसार, 17 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 18 से 20 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में 17 से 22 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 19 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा: 19-20 फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश संभव।

राजस्थान: 17-19 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल: 19 से 22 फरवरी के बीच बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना।

पूर्वोत्तर राज्य: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 20 फरवरी के बीच हल्की बारिश का अनुमान।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story