Delhi Politics : अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

Delhi Politics : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Sep 2024 10:47 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2024 12:00 PM GMT)
Delhi Politics : अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
X

Delhi Politics : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा है। वहीं,दिल्ली की संभावित मुख्यमंत्री आतिशी ने नई सरकार के गठन के लिए दावा पेश कर दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में मंगलवार को ही नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और आतिशी एक ही कार से उपराज्यपाल के कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री भी थे। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंप दिया है। इस्तीफे देने के बाद अरविंद केजरीवाल सीधे अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं, उपराज्यपाल को आप नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुने जाने की जानकारी भी दी गई है। आम आदमी पार्टी ने विधायकों के समर्थन का पत्र भी उपराज्यपाल को सौंप दिया है।

आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही आतिशी को नया सीएम नामित करने की जानकारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और नई सरकार गठन के लिए जल्द से जल्द तारीख का ऐलान करने की मांग की है।

केजरीवाल का इस्तीफा हम सबके लिए भावुक पल : आतिशी

सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा पार्टी और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत ही भावुक पल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले रहे हैं। दिल्ली में जब तक चुनाव नहीं होते हैं, तब तक हम दिल्ली में देखभाल करेंगे। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया है, अब वह जनता की अदालत में जाएंगे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story