Arvind Kejriwal: AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, गदगद केजरीवाल ने सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को किया याद

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न मनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शामिल हुए, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Jugul Kishor
Updated on: 11 April 2023 1:06 PM GMT
Arvind Kejriwal: AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, गदगद केजरीवाल ने सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को किया याद
X
अरविंद केजरीवाल ( सोशल मीडिया)
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शामिल हुए, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे केजरीवाल

ऊपर वाला हमसे कुछ कराना चाहता है

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इसके लिए मैं सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, हमारे वोटरों और आलोचकों को बधाई देता हूं। देश में 6 राष्ट्रीय पार्टी हैं, सभी को हम इसके लिए बधाई देते हैं। केजरीवाल ने कहा कि ऊपर वाला हमसे कुछ कराना चाहता है। भागवान ने ZERO से मुझे इस जगह तक पहूंचाया है। आज खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है अगर वे होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, वे संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं।

बता दें कि सोमवार को आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा सोमवार 10 अप्रैल का मिला है. जिसके तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आयी थी। केजरीवाल ने कहा था कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story