×

केजरीवाल को एक और बड़ा झटका, इस विधायक ने आप से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 में चंद महीने बचे हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी(आप) को एक और झटका लगा है। पार्टी विधायक बलदेव सिंह ने आप से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के जैतो विधानसभा से बलदेव सिंह विधायक हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jan 2019 9:32 AM GMT
केजरीवाल को एक और बड़ा झटका, इस विधायक ने आप से दिया इस्तीफा
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में चंद महीने बचे हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी(आप) को एक और झटका लगा है। पार्टी विधायक बलदेव सिंह ने आप से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के जैतो विधानसभा से बलदेव सिंह विधायक हैं। उन्होंने आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजा है।

यह भी पढ़ें.....सपा-बसपा गठबंधन में भी जुड़ने को तैयार, अखिलेश से मिले जयंत चौधरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बलदेव सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपने मौलिक विचारों और सिद्धांतों को पूरी तरह से छोड़ दिया है। इसकी वजह से मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मुझे पार्टी छोड़ने का दुख है।

यह भी पढ़ें.....कुंभ समाचार: अक्षयवट दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़, पढ़ें कुंभ की टॉप 5 खबरें

गौरतलब है कि इससे पहले वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का ने आप से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के वरिष्ठ नेता एचएस फुल्का ने कहा था कि उन्होंने 1984 के दंगों के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए आप छोड़ी है। उन्होंने कहा था कि मेरा लक्ष्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेल भिजवाना है। उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही अन्ना हजारे की तरह पंजाब में सामाजिक आंदोलन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें.....ब्रेग्जिट समझौते पर ब्रिटिश पीएम टेरीजा की करारी हार, देना पड़ सकता है इस्तीफा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story