Aam Admi Party : दिल्ली में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस का छोड़ा साथ

Aam Admi Party : दिल्ली लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने की है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 6 Jun 2024 2:06 PM GMT (Updated on: 6 Jun 2024 3:27 PM GMT)
Aam Admi Party : दिल्ली में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस का छोड़ा साथ
X

Aam Admi Party : दिल्ली लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर गुरुवार को हुई, इस बैठक में फैसला लिया गया है।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि शीर्ष नेताओं ने सभी विधायकों के साथ चुनाव परिणाम पर चर्चा की। अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी, लेकिन हमने गंभीर परिस्थितियों में भी एकजुट होकर तानाशाही के ख़िलाफ़ अच्छे से चुनाव लड़ा। मीटिंग में निर्णय हुआ है कि हर शनिवार और रविवार सभी विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और विकास कार्यों पर चर्चा कर तेज़ी लायेंगे। उन्होंने कहा कि 13 जून को दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की जाएगी।

विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में साफ कर दिया कि उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले से साफ है कि यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं है। दिल्ली के अंदर दिल्ली की जनता के साथ मिलकर हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे।

कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में हिस्सा थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, हालांकि चुनावों में उसे सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि तीन सीटें कांग्रेस के हिस्से में आईं थी। वहीं, पंजाब में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story