×

OMG: केजरीवाल और मंत्री 18 महीने में खा-पी गए 1 करोड़ के स्नैक्स और चाय

By
Published on: 5 Sep 2016 8:52 PM GMT
OMG: केजरीवाल और मंत्री 18 महीने में खा-पी गए 1 करोड़ के स्नैक्स और चाय
X

नई दिल्लीः खुद को आम आदमी का असली नुमाइंदा बताकर दिल्ली में सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के छह मंत्रियों ने बीते 18 महीने में चाय और स्नैक्स पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च कर दी है। ये खुलासा एक आरटीआई से हुआ है।

केजरीवाल ने कितना खर्च किया?

अरविंद केजरीवाल ने बीते 18 महीने में 47 लाख 28 हजार रुपए खर्च किए। इनमें से 22 लाख 42 हजार से ज्यादा सचिवालय के दफ्तर और 24 लाख 86 हजार से ज्यादा घर पर बने दफ्तर का बिल है।

केजरीवाल मैगी खाते केजरीवाल की फाइल फोटो

डिप्टी सीएम सिसोदिया का खर्च

सरकार में केजरीवाल के बाद उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल जितना तो चाय और स्नैक्स पर खर्च नहीं किया, लेकिन उन्होंने भी 11 लाख 28 हजार से ज्यादा का बिल बना दिया है। इनमें घर पर बने दफ्तर में 5 लाख 66 हजार रुपए से ज्यादा और सेक्रेटेरियट दफ्तर में 5 लाख 62 हजार से ज्यादा की रकम खर्च दिखाई गई है।

केजरीवाल आम चूसते दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

और किस मंत्री ने कितना खर्च किया?

पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने 11 लाख रुपए खर्च किए। जबकि, सेक्स स्कैंडल में फंसकर हाल ही में महिला कल्याण मंत्री का पद गंवा चुके संदीप कुमार ने करीब 9 लाख रुपए चाय और स्नैक्स पर खर्चे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बिल 9 लाख से ज्यादा का रहा। वहीं, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 6 लाख 30 हजार रुपए का बिल जमा किया। खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन सबसे कम खर्च वाले मंत्री हैं। चाय और स्नैक्स का उनका बिल महज 5 लाख 80 हजार का ही है।

Next Story