Sanjay Singh Arrested: राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय को भेजा 5 दिन की ईडी रिमांड पर

Sanjay Singh Arrested: प्रवर्तन निदेशालय ने कल यानी बुधवार को सुबह-सुबह दिल्ली स्थित उनके घर पर छापा मारा। करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 5 Oct 2023 10:25 AM GMT (Updated on: 5 Oct 2023 1:00 PM GMT)
AAP MP Sanjay Singh
X

AAP MP Sanjay Singh (photo: social media )

Delhi Liquor Scam: दिल्ली का चर्चित आबकारी नीति घोटाला वापस खबरों में लौट आया है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई बड़े सियासतदां इस घोटाले के कारण केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। सबसे अधिक मुश्किलें दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की बढ़ती नजर आ रही हैं। एक-एक करके पार्टी के बड़े नेता गिरफ्तार हो रहे हैं। मनीष सिसोदिया के बाद अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसके लपेटे में आ चुके हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने कल यानी बुधवार को सुबह-सुबह दिल्ली स्थित उनके घर पर छापा मारा। करीब 10 घंटे की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की और घर में शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।

जानकारी के मुताबिक, ईडी अदालत को बताएगी कि पूछताछ के दौरान संजय सिंह ने सहयोग नहीं किया। यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी के पास सवालों की एक लंबी फेहरिस्त है। जिसके जवाब संजय सिंह से लिए जाने हैं। उन्हीं सवालों का हवाला देकर ईडी संजय सिंह की 10 दिन रिमांड की मांगी है।

पांच दिनों के ईडी रिमांड पर भेजे गए संजय सिंह

राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को 5 दिनों के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया है। संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर रहेंगे। ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसका संजय सिंह के वकील ने विरोध किया। ईडी ने बुधवार को संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

संजय सिंह के वकील ने कोर्ट में क्या दलील पेश की?

संजय सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा कि जांच एजेंसियों को जब किसी को पकड़ने का मन होता है तो पुराने बयान को निकालकर ले लाते हैं। वकील ने कहा, "मुख्य गवाह (दिनेश अरोड़ा) दोनों मामलों में आरोपी हैं। इन्हें दोनों मामलों में सरकारी गवाह बनाया गया है। एजेंसी और आपने यह कहकर इसकी निंदा की है, कि उन्होंने चतुराई से काम किया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश में भी इसी तरह की भाषा सामने आई है।"

पंजाब में आप कार्यताओं ने बीजपी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजब में आप कार्यकर्ताओं नें जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। आप के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

ईडी के रिपोर्ट मांगने पर कोर्ट ने क्या कहा?

संजय सिंह के पेशी के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या आप ने संजय सिंह का फोन कब्जे में लिया है। इसपर ईडी के वकील ने जवाब देते हुए कहा कि "सजंय सिंह क से कुछ कॉन्टेक्ट्स और डेटा मिले हैं। उसके बारे में पूछताछ करने के लिए कस्टडी जरूरी है।" इसपर कोर्ट ने पूछा, "जब फोन आपके पास है, तो फिर आरोपी के साथ आमना-सामना कराने की क्या जरूरत है। आप डेटा वैसे भी निकाल सकते है।" ED ने संजय सिंह की रिमांड की मांगते हुए कहा कि उनके घर से जो सबूत मिले है, उसे लेकर पूछताछ करनी जरूरी है।

कोर्ट में ईडी ने क्या कहा?

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ईडी ने कोर्ट में कहा कि व्यवसायी दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने बताया कि उसने संजय सिंह के घर पर दो करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावां एक करोड़ रुपए इंडो स्प्रिट ऑफिस से लेकर भी संजय सिंह के घर पर दिए थे। कल यानी बुधवार को सर्च के दौरान भी डिजिटल एविडेंस मिले हैं। इसको लेकर आमने सामने पूछताछ करनी है। संजय सिंह का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। इसमें कुछ अहम कांनटेक्ट नंबर मिले हैं। इसको लेकर कॉन्फ्रोंट करना है।

झारखंड में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आप सांसद संजय सिंह कि गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड में भी आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले जलाए। आप कार्यकर्ताओं ने “झारखंड से गूंजी हुंकार, अगली बार मोदी की हार” के नारे लगाए।

ईडी ने कोर्ट से मांगी 10 दिन की रिमांड

ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट से AAP सांसद संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी है।

आतिशी ने क्या कहा?

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली सरकार में आतिशी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा चार दिन से मोदी सरकार की तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को झूठे मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है। मोदी सरकार हार के डर से बौखला गई है।

कोर्ट में संजय सिंह ने ये कहा

कोर्ट में संजय सिंह ने कहा कि ईडी पूरी तरह से झूठ बोल रही है। इसके बाद कोर्ट ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है? जब इस मामले में ईडी को पहले ही जानकारी थी तो अरेस्ट क्यों नहीं किया? इसपर ईडी ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में अभी बयान दर्ज किया हुए हैं।

कोर्ट में ईडी का दावा दो करोड़ का हुआ लेनदेन

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कोर्ट में पूछा कि आखिर इन्हें किस बेस पर अरेस्ट किया गया है। कोर्ट से रिमांड पेपर की मांग की। इसपर ईडी ने संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी। ईडी के वकील ने बताया कि बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। कुल दो करोड़ का लेन-देन हुआ। दिनेश अरोड़ा के बयान के अनुसार सर्वेश मिश्रा जो संजय सिंह के लिए काम करता है, ने लेनदेन की बात फोन पर कन्फर्म की थी।

शरद पवार ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

आप सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने केन्द्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि जब सरकार को विपक्ष के खिलाफ कुछ नहीं मिलता तो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है।

कोर्ट में पेश हुए संजय सिंह, पीएम मोदी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कोर्ट के आसपास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। कोर्ट में उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव हार रहे हैं इस लिए इसलिए ऐसा करवा रहे हैं।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता और समर्थक आज गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के यातायात को बंद कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेराव करने की तैयारी में हैं।


गिरफ्तारी से पहले क्या बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश को मीडिया में जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और झुकेंगे नहीं।

केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद राज्यसभा एमपी संजय सिंह की गिरफ्तारी होने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र पर भड़के हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस केस (शराब घोटाला) में एक हजार रेड पड़ चुकी है। संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। य़े उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा ईडी, सीबीआई ऐसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। बता दें कि सीबीआई अरविंद केजरीवाल से भी इस मामले में घंटों पूछताछ कर चुकी है।

संजय सिंह पर क्या हैं आरोप ?

आबकारी नीति केस की चार्जशीट में आप सांसद संजय सिंह का भी नाम है। जनवरी में जांच एजेंसी ने उनका नाम जोड़ा था। उस दौरान भी सिंह ने काफी बवाल मचाया था। चार्जशीट में उनपर 32 लाख रूपये चंदा लेने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में आरोपी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बने बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान ईडी के सामने सिंह का नाम लिया था। जिसके बाद ईडी ने बीते 24 मई को सांसद संजय सिंह के कई करीबियों के यहां छापेमारी की थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story