×

AAP के बुरे दिन शुरू ! दिल्ली में सत्ता के बाद अब मेयर की भी जाएगी कुर्सी, 3 पार्षद BJP में शामिल, समझिए पूरा गुणा गणित

Delhi News: आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में सत्ता जाने के बाद अब आप के मेयर की भी कुर्सी खतरे में पड़ गई है।

Sakshi Singh
Published on: 15 Feb 2025 6:43 PM IST
3 MCD Members Join BJP
X

 3 MCD Members Join BJP

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सत्ता जा चुकी है। अब मेयर की भी कुर्सी उनकी खतरे में पड़ गई है। दरअसल, आप के तीन पाषर्द बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे एमसीडी में अब दोनों पार्टियों के पास 115-115 पार्षद हो गए हैं। जबकि इसी अप्रैल मेयर का चुनाव होना है।

आप के सभी तीनों पार्षदों को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी में शामिल किया है। AAP के नेताओं को भाजपा में जॉइन कराने के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार के सारे कुकर्म खत्म होने जा रहे हैं। सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। दिल्ली को लूटने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि पिछली दिल्ली सरकार का चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लिनिक घोटाला हो। हर भ्रष्टाचारी को सजा मिलेगी।

मेयर चुनाव की प्रकिया

दिल्ली मेयर चुनाव होता कैसे है। सबसे पहले इसके बारे में जान लेते हैं। दिल्ली MCD यानी दिल्ली नगर निगम में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है। चुनाव प्रकिया में 250 निर्वाचित पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद और 14 नामित विधायक वोट करते हैं। यानी 274 मतों में 138 वोट पाने वाला उम्मीदवार मेयर बनता है। बीजेपी के पास 7 सांसद है और 9-10 विधायक हैं। अब 115 पार्षद हो गए हैं।

AAP पार्षदों को BJP जॉइन कराते हुए का X पर पोस्ट

दिल्ली नगर निगम की क्या स्थिति है

दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 पाषर्द विधायक बन चुके हैं। अब नगर निगम में 239 पार्षद रह गए हैं। आप के तीन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद मौजूदा समय में AAP के पास 115 पार्षद हैं। बीजेपी के भी पास 115 पार्षद हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं। 11 सीटों पर नगर निगम का उपचुनाव होना है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story