×

Sonu Sood: सोनू सूद रियल लाइफ के नायक, सीमा ही नहीं इन सभी के लिए बढ़ाया हाथ

Sonu Sood Helped: अभिनेता सोनू सूद ने बिहार की दिव्यांग लड़की सीमा को ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए ट्वीट किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 May 2022 11:47 AM GMT
Sonu Sood helped so many people
X

Sonu Sood helped so many people

Sonu Sood Helped So Many People: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (bollywood actor sonu sood) को फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता रहा है। खासकर विलेन की भूमिका में वो काफी पसंद किए जाते रहे हैं। लेकिन 2020 में आई कोरोना महामारी की पहली लहर में यह रील लाइफ का खलनायक लोगों के सामने रियल लाइफ के नायक के रूप में तब्दिल हो गया। सख्त कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) में फंसे मजदूरों और छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो दो साल बाद अब व्यापक रूप ले चुका है। इस दौरान सोनू सूद ने ऐसे कई जरूरतमदों की मदद की, जिसे शायद ही कोई मदद करता। आज भी हजारों की संख्या में लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं। तो आइए एक नजर कुछ उन परिवारों पर डालते हैं, जिनकी मदद कर बॉलीवुड अभिनेता ने काफी सुर्खियां हासिल की थीं।

राजस्थान की मासूम बच्ची का इलाज

राजस्थान के जालोर शहर (Jalore city of Rajasthan) के गोड़ीजी निवासी भगाराम माली के घर एक पुत्री का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के साथ दिल में छेद था। माता – पिता तब जोधपुर (Jodhpur) के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, तो डॉक्टरों ने आठ लाख का खर्चा बताया। दिहाड़ी करके किसी तरह अपने परिवार का पेट भड़ने वाले भगाराम माली के लिए ये कहीं से मुमकिन नहीं था। बच्ची के परिजन लगभग हार मान बैठे थे। इसी दौरान अभिनेता सोनू सूद के पास ये खबर पहुंची। उन्होंने फौरन मुंबई में बच्ची की इलाज की व्यव्स्था करवाई। मुंबई में बच्ची का सफल इलाज हुआ और इसमें तीन लाख रूपये खर्च हुए। इस मदद से बच्ची का परिवार इतना खुश है कि उसने बच्ची का नाम ही सोनू रख दिया।

बिहार की सीमा और सोनू

अभी हाल ही में बिहार (Bihar) की एक छोटी लड़की और एक लड़का का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। एक पांव के सहारे एक किलोमीटर स्कूल जाने वाली लड़की दिव्यांग लड़की सीमा को ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अब ये अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी. टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया। बता दें कि सीमा एक गरीब दलित परिवार से आती हैं। उसके माता – पिता मजदूरी करते हैं।

इससे पहले अभिनेता सोनू सूद (bollywood actor sonu sood) ने बिहार के वायरल ब्यॉए बने सोनू कुमार की तरफ भी मदद का हाथ बढ़ाया था। 11 साल के सोनू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी। उनकी ये गुहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। सोनू सूद ने उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए एक मजेदार ट्वीट किया। बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, सोनू ने सोनू की सुन ली भाई. स्कूल का बस्ता बांधिए. आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गई है। सोनू सूद (bollywood actor sonu sood) ने ऐसे ही कई जरूरतमंदों की मदद करके, उनके दिल में अपने लिए एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि लोग उन्हें अब मसीहा तक कहने लगे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story