×

Bharat Jodo Yatra: रोहित वेमुला की मां के बाद राहुल को मिला पूजा भट्ट का साथ,...यात्रा में साथ चलीं

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 56वां दिन है। आज हैदराबाद शहर से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की। एक्ट्रेस पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ चलीं।

aman
Written By aman
Published on: 2 Nov 2022 7:43 AM GMT (Updated on: 2 Nov 2022 8:56 AM GMT)
actress pooja bhatt joins bharat jodo yatra walks with congress mp rahul gandhi
X

राहुल गांधी के साथ एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Social Media)

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों तेलंगाना में है। बुधवार (02 नवंबर 2022) को यात्रा राजधानी हैदराबाद से एक बार फिर शुरू हुई। इस यात्रा में आज फिल्म एक्ट्रेस व निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt in Bharat Jodo Yatra) शामिल हुईं। पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं।

यात्रा के दौरान पूजा कांग्रेस नेता के साथ बातें करती नजर आईं। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा, 'हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

चर्चित अभिनेत्री रही हैं पूजा भट्ट

अभिनेत्री पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो केंद्र सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर मुखर रही हैं। बता दें कि, पूजा भट्ट ने साल 1989 में आई फिल्म 'डैडी' से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। वो अनुभवी फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। आलिया भट्ट उनकी सौतेली बहन हैं। पूजा फिल्म प्रोडक्शन भी चलती हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'दिल है की मानता नहीं', 'सड़क', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'सर', 'ज़ख्म' आदि हैं। इसके अलावा उन्होंने 'तमन्ना', 'सुर, 'पाप जैसी फिल्म का निर्देशन भी किया।

रोहित वेमुला की मां की राहुल से अपील

रोहित की मां राधिका वेमुला ने राहुल गांधी से मुलाकात की। साथ ही, संविधान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से बचाने का आह्वान किया। राधिका वेमुला ने कांग्रेस नेता से अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगा। उन्होंने रोहित अधिनियम पारित करने तथा देश के हाई कोर्ट में दलितों और पीड़ित वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने सहित सभी के लिए शिक्षा पर चर्चा की।

एक्ट्रेस पूनम कौर भी हुईं थी यात्रा में शामिल

इससे पहले, एक्ट्रेस पूनम कौर की भारत जोड़ो यात्रा से जुडी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें राहुल और वो एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। इस तस्वीर को लेकर बाद में सियासत तेज हो गई थी। कर्नाटक की बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!' हालांकि, उनके इस ट्वीट की लोगों ने कड़ी आलोचना की थी।

पूर्व मंत्री राउत घायल, आंख-हाथ में चोट

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में स्थानीय पुलिस की धक्का-मुक्की में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत घायल हो गए। घायल कांग्रेस नेता को हैदराबाद के वसावी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उनकी एक आंख और हाथ-पैर में चोट आई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story