×

'बुद्धिमान और ऊर्जस्वी' राहुल राजनीति में गतिशीलता लाएंगे : बंगाल कांग्रेस

Rishi
Published on: 12 Dec 2017 3:11 PM GMT
बुद्धिमान और ऊर्जस्वी राहुल राजनीति में गतिशीलता लाएंगे : बंगाल कांग्रेस
X

कोलकाता : पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को एक 'बुद्धिमान और ऊर्जस्वी' नेता कहकर संबोधित किया। चौधरी ने दावा किया कि वह देश की नई राजनीतिक गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे पसंदीदा राहुल गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के दिमाग में निश्चित रूप से विश्वास पैदा होगा। राहुल एक बुद्धिमान और ऊर्जस्वी नेता हैं और वह एक खास रिवायत के साथ देश की नई राजनीतिक गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण और उत्प्रेरक भूमिका निभाएंगे।"

ये भी देखें :कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का दावा- गुजरात में कांग्रेस बनाएगी सरकार

राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डब्लूबीपीसीसी मुख्यालय विधान भवन में मंगलवार को राहुल गांधी के पद संभालने की खुशी में 'विजय दिवस' के रूप में मनाया।

इस महीने की शुरुआत में राजस्थान में बंगाल के मजदूर अफराजुल की क्रूर तरीके से हत्या की निंदा करते हुए चौधरी ने मांग की है कि इस मामले को राजस्थान से बंगाल में स्थानांतरित किया जाए।



उन्होंने राज्य सरकार से उन राज्यों में संपर्क कार्यालय खोलने को भी कहा है, जहां बंगाल के लोग नौकरियों की तलाश में जाते हैं।

चौधरी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे की भी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के उकसाने के बावजूद अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी खुद ही अभद्र भाषा का प्रयोग करती रही हैं।

उन्होंने कहा, "ममता दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने में सबसे आगे रही हैं। उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हीं से इस कला में महारत हासिल की है। हो सकता है कि ममता को लग रहा हो कि पार्टी को सभ्य दिखाने की जरूरत है। इसलिए वह अपने रुख को बदलने का प्रयास कर रही हैं।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story