×

वाइब्रेंट गुजरात समिट में अफ्रीका डे, उद्घाटन के मौके पर सुषमा ने कहीं ये बड़ी बातें

गुजरात में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इस कार्यक्रम का उद्घान किया था। यहां के महात्मा मंदिर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट का यह 9वां सस्करण है जो 20 जनवरी तक चलेगा।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jan 2019 10:58 AM
वाइब्रेंट गुजरात समिट में अफ्रीका डे, उद्घाटन के मौके पर सुषमा ने कहीं ये बड़ी बातें
X

गांधीनगर: गुजरात में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इस कार्यक्रम का उद्घान किया था। यहां के महात्मा मंदिर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट का यह 9वां सस्करण है जो 20 जनवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़ें.....जानिए कौन हैं सबसे युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश

जानकारी के मुताबिक समिट के दूसरे दिन महात्मा गांधी मंदिर में अफ्रीका डे भी मनाया जा रहा है। इस समिट में पांच राष्ट्र प्रमुखों समेत लगभग 125 अतिथि शामिल होंगे। अफ्रीका डे में बोलते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि भारत की तरह ही कई अफ्रीकी देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबध महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें.....पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, दस घंटे तक मचाया उत्पात

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीका को भारत की विदेश और आर्थिक नीति में सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में घोषित किया है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत के सहयोग का मॉडल संचालित, परामर्शी, सहभागी है, इसमें स्थानीय संसाधन शामिल हैं।

समिट के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इसमें शामिल होने पहुंचे। सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि की निवेश प्रतिबद्धताओं से जुड़े करीब 130 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढ़ें.....शौच को गए युवक को टाईगर ने खाया, जंगल से शव बरामद- वन विभाग की टीम मौके पर

विदेश मंत्री (ईएएम) सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शांति और सुरक्षा और आतंकवाद से बचाव एक महत्वपूर्ण तत्व था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!