TRENDING TAGS :
PM Modi : राम मंदिर उद्घाटन के बाद मोदी ने चुनाव प्रचार में दिखाई तेज़ी, थीम सॉन्ग में राम के साथ काम का भी बखान
PM Modi : नए मतदाता सम्मेलन में, जहाँ पहली बार वोट डालने जा रहे युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए पहला अवसर है, जब वे इतनी बड़ी संख्या में पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से बात कर रहे हैं।
PM Narendra Modi source : social media
BJP : 22 तारीख को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई और 23 तारीख को कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा, 25 तारीख को बुलंद शहर में रैली और नए मतदाताओं को सम्बोधन करना इन सभी के बाद सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी लोग मोदी को चुनते हैं सॉन्ग का जारी होना। दो बड़े सन्देश देता है पहला , नरेंद मोदी चुनाव के मोड़ और मूड में आ गये है और दूसरा क्या चुनाव सनीकट है? इससे भी समझा जा सकता है की मोदी सरकार ने 7 अप्रैल 2019 में अपनी सरकार की उपलब्धियों का एक वीडियों सॉन्ग जारी किया था और उसके कुछ ही दिन बाद चुनाव की मुनादी पीट दी गयी। वीडियो में मोदी सरकार के चुनने की न केवल वजह बतायी गयी है बल्कि दस साल के उनके काम काज की भी सिलसिलेवार इमारत दिखायी गयी है।
वीडियों में क्या कहा गया
2 मिनट और 12 सेकंड की इस वीडियो की शुरुआत एक महिला के द्वारा चूल्हा फूंकने से होती है। जो भाजपा के थीम सॉन्ग का प्रारंभ सिंबोलाइज करता है। इसके बाद, मोदी के शासन को भारत में विकास के नए सूर्योदय की तरह प्रस्तुत करता है, जो आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। वीडियो में महिलाओं, युवाओं में आत्मनिर्भरता और मोदी की विदेश नीति के कारण दुनियाभर में भारत की चमक को बढ़ते हुए दिखाया गया है। भारत के विकास की कहानी को रोचक बनाने के लिए, वीडियो के अंत में भगवान राम की नई मूर्ति को भी दिखाया गया है। इस दौरान, 'सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के शब्द बार-बार दोहराएं जाते हैं। इस बीच, भाजपा ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही है। वीडियो में बेटियों की शिक्षा, महिलाओं को आगे बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, और देश को नए सपने दिखाने की बात भी वीडियो में कही गई है।
मोदी ने किया युवा मतदाताओं को संबोधित
नए मतदाता सम्मेलन में, जहाँ पहली बार वोट डालने जा रहे युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए पहला अवसर है, जब वे इतनी बड़ी संख्या में पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से बात कर रहे हैं। देश के 5000 विभिन्न केंद्रों से युवा मतदाताओं से मोदी के जुड़ने का रहस्य 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देखा जा सकता है, जब इन्हीं युवा मतदाताओं ने मोदी को अपनी सबसे पहली पसंद बताते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिये वोट किया था। इस बार भी, भाजपा युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत है।
400 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित
2014 के लोकसभा चुनावों में 'अबकी बार, मोदी सरकार' का नारा और 'मैं देश नहीं झुकने दूंगा' थीम सॉन्ग बहुत लोकप्रिय रहा है। 1 दिन के सीएम बनने पर नायक के अभिनेता अनिल कपूर को भी शायद इतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई थी उससे दस गुना ज्यादा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हुई है। इस थीम सॉन्ग को प्रसून जोशी ने लिखा है, और इसे पार्टी नेता अरुण जेटली ने जारी किया था। यह गीत लोगों के बीच काफी प्रचलित हो गया था और कहा जाता है कि यह बहरी संख्या में युवा और महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा था। फ्लोटर वोटरों के बीच भी इसका अच्छा खासा प्रभाव हुआ था।
2019 की लोकसभा चुनाव में पार्टी 303 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। अब 2024 का थीम सांग लोगों पर कितना असर डालता है, यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। हालांकि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।