×

Maharashtra News: तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र में हुआ भाषा विवाद, RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान ने मचा दिया बवाल, शिवसेना-NCP भड़के

Maharashtra News: RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान ने मुंबई की भाषा को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की एक भाषा नहीं है। मुंबई के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 6 March 2025 2:24 PM IST (Updated on: 6 March 2025 2:43 PM IST)
Suresh Bhaiyyaji Joshi
X

Suresh Bhaiyyaji Joshi (Photo: Social Media)

Maharashtra News: तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद की आग अब महाराष्ट्र तक फैल गई है। लेकिन विवाद के केंद्र में इस बार हिंदी नहीं है। बता दें, RSS नेता भैयाजी जोशी ने कहा था मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है। इसलिये मुंबई में रहने के लिये कोई एक भाषा सीखने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया है।

जिसके बाद भैयाजी जोशी द्वारा मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर आज महाराष्ट्र विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा मराठी है और यहां रहने वालों को इसे सीखना चाहिए। सीएम के इस बयान के बाद बीजेपी और शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायकों के बीच सदन में तीखी बहस हुई।

आव्हाड बोले, मुंबई को तोड़ने की कोशिश

भैयाजी जोशी के बयान पर एनसीपी विधायक जीतेंद्र आव्हाड ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ,'केम छो, केम छो' कहते हुये कहा अब मुंबई में सिर्फ यही सुनने को मिलेगा। भैयाजी जोशी का मराठी भाषा के उपर बयान मुंबई को तोड़ने की एक कोशिश है।

क्या था पूरा बयान

भैयाजी जोशी ने बुधवार को ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग भाषायें बोली जाती हैं। घाटकोपर क्षेत्र में लोग गुजराती बोलते हैं तो गिरगांव में हिंदी बोलने वाले कम ही मिलेंगे, वहां अधिकतर लोग मराठी बोलते हैं। इसलिए ये कहना कि मुंबई आने वालों को मराठी सीखना चाहिए ठीक नहीं है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story