TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

तिरुपति के बाद अब इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवाल

Prasad News : आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के पूरे देश के मंदिरों के प्रसाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Rajnish Verma
Newstrack Rajnish Verma
Published on: 23 Sep 2024 5:35 PM GMT (Updated on: 23 Sep 2024 5:38 PM GMT)
तिरुपति के बाद अब इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता पर उठे सवाल
X

Prasad News : आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद पूरे देश के मंदिरों के प्रसाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक प्रसाद में मिलावट की खबरें छाई हुई हैं। अब इस बीच कृष्ण नगरी मथुरा के बांके बिहारी मंदिर और मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कृष्णनगरी मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के प्रसाद 'पेड़ा' पर भी संतों ने सवाल उठाया है। तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर संतों और भक्तों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। संतों ने मथुरा जिले में भी प्रसाद की जांच किए जाने की मांग की है। संतों के आक्रोश केा देखते हुए मथुरा खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने मथुरा और वृंदावन के कई मंदिरों के आस-पास प्रसाद बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की और सैंपल भी कलेक्ट किए। जांच टीम के पहुंचने से प्रसाद विक्रेताओं में खलबली मच गई है। इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग भी गए।

वहीं, बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी आशीष ने बताया कि यहां प्रसाद की शुद्धता बनी रहे, इसलिए प्रसाद बनाते समय गुणवत्ता की जांच की जाती है। बता दें कि मथुरा में पेड़े का भोग लगता है, यहां का पेड़ा काफी प्रसिद्ध है। श्रद्धालु भोग प्रसाद के रूप में पेड़े को अपने साथ भी ले जाते हैं।

प्रसाद के पैकेट में दिखे चूहे के बच्चे

वहीं, मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाप्रसाद लड्डू के पैकेट कुतरे हुए और उसके अंदर चूहे के बच्चे दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा है, हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस वीडियो पर सवाल उठाये हैं और कहा कि ये यहां का नहीं है। इसके बावजूद हम इसकी जांच कराएंगे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story