×

Agneepath Scheme: नई व्यवस्था में घटीं सेना में सालाना भर्तियां, वायुसेना में आधी रह गई सैनिकों की भर्ती

Agnipath Scheme के तहत रक्षा मंत्रालय ने अग्नि वीरों की भर्तियां कर रहा है। बावजूद इसके नई व्यवस्था में काफी कम संख्या में सैनिकों की भर्तियां की जा रही हैं।

aman
Written By aman
Published on: 25 July 2022 11:07 AM GMT
agneepath scheme annual recruitment reduced in the new system recruitment of soldiers in air force
X

Agnipath Scheme

Agnipath Agniveer Recruitment 2022 : भारतीय सेना (Indian Army) में 'अग्निपथ योजना' (Agneepath Scheme) के तहत नई भर्ती प्रक्रिया जारी है। नई जानकारी ये है कि, अब सेना में भर्तियों की संख्या (No. of Vacancies In Indian Army) भी कम हो रही है। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में होने वाले सैनिकों की सालाना भर्तियां (Annual Recruitment) इस नई व्यवस्था में आधे से भी कम रह गई है। ये हाल तब है जब एयरफोर्स पहले ही तकरीबन 10 प्रतिशत सैनिकों की कमी से जूझ रही है।

गौरतलब है कि, इस वर्ष भारतीय वायुसेना में 'अग्निवीरों' (Agniveer Bharti 2022) के रूप में महज 3500 भर्तियां निकाली गई हैं। ये आंकड़े विगत सालों की तुलना में कम हैं। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की तरफ से संसद (Parliament) को दी गई जानकारी में ये बातें कही गई हैं। आपको बता दें कि, साल 2015 तक भारतीय वायुसेना में प्रतिवर्ष 5000 जवानों की भर्ती होती थी। इन रिक्रूटमेंट के जरिये रिटायर सैनिकों की जगह भरी जाती थी। लेकिन, बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।

देखिये कैसे गिरे भर्तियों के आंकड़े

इसी तरह साल 2018 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस वर्ष 6800 भर्तियां की गई थीं। जबकि, वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर 7200 और 2020 में 8400 भर्तियां निकाली गईं। ये अलग बात है कि 2020 और 2021 में भर्ती प्रक्रिया कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते अटक गई। हालांकि, इस साल नई व्यवस्था लागू करने के कारण पुरानी भर्तियों को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद, सरकार की ओर से 'अग्निपथ स्कीम' का ऐलान किया गया। इस नई योजना के तहत महज 3500 भर्तियां निकाली गई, जो पूर्व में हो रही सालाना भर्तियों की तुलना में आधे से भी कम हैं।

मार्च तक खाली थे 6224 पद

उल्लेखनीय है कि, भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) सहित सभी सेनाओं में अब सैनिकों की नई भर्ती 'अग्निवीर' (Agniveer) के रूप में होगी। वायुसेना में इस साल मार्च महीने तक सैनिकों के 6224 पद रिक्त पड़े थे। जबकि, कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों में निर्धारित करीब 15 हजार भर्तियां नहीं हो सकी। मगर, अभी भी जिस प्रकार से भर्तियां कम हो रही है, उससे आने वाले समय को लेकर चिंता गहराने लगी है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे भारतीय वायुसेना में सैनिकों की संख्या में भारी कटौती होना लगभग तय है। मौजूदा समय में वायु सेना की स्वीकृत संख्या 143964 है, इसमें करीब 22-23 हजार पद रिक्त पड़े हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story