×

भारत ने अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया, 4,000 किमी तक भेद सकता है लक्ष्य

aman
By aman
Published on: 2 Jan 2017 9:57 AM GMT
भारत ने अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया, 4,000 किमी तक भेद सकता है लक्ष्य
X

बालासोर: भारत ने परमाणु शस्‍त्र ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का सोमवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। ओडिशा के बालासोर केंद्र से मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया। यह मिसाइल 4,000 किमी दूर तक अपने लक्ष्य को भेद सकता है।

अग्नि-4 की खास बातें:

-सतह से सतह पर मार करने में सक्षम स्वदेशी मिसाइल अग्नि-4 में द्विचरणीय शस्त्र प्रणाली है।

-यह 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी मिसाइल है।

-अग्नि-4 मिसाइल में पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं।

-इसकी आधुनिकतम विशेषताएं उड़ान के दौरान आने वाली खामियों से खुद को ठीक और दिशा निर्देशित करना है।

-इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है।

-इस मिसाइल में सॉलिस प्रॉप्लशन के दो चरणों हैं। जिसके चलते मिसाइल की कार्यक्षमता 3000 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी प्रभावित नहीं होगी।

अग्नि-5 का हुआ था सफल परीक्षण:

-गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने सोमवार (26 दिसंबर) को अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था।

-अग्नि-5, 5000 किमी से भी अधिक दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है।

-अग्नि-5 के दायरे में पाकिस्तान और चीन दोनों आते हैं।

-भारत ने अब तक अग्नि मिसाइल श्रृंखला में 700 किलोमीटर के रेंज का अग्नि-1 का प्रक्षेपण किया था।

-इसके बाद 2,000 किमी रेंज की अग्नि-2 को प्रक्षेपित किया गया था।

-तत्पश्चात 2,500-3,500 से अधिक रेंज की अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइल का प्रक्षेपण हुआ था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story