Vande Bharat: आगरा को मिली तीसरी ट्रेन, सस्ता होगा किराया, जानिए शेड्यूल

Vande Bharat: आगरा की तीसरी वंदे भारत ट्रेन कल यानी सोमवार से चलेगी। यह हफ्ते में तीन दिन ही चलाई जाएगी।

Sonali kesarwani
Published on: 1 Sep 2024 10:19 AM GMT
Vande Bharat: आगरा को मिली तीसरी ट्रेन, सस्ता होगा किराया, जानिए शेड्यूल
X

Vande Bharat: 2 सितंबर से आगरा में तीसरी वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से उदयपुर सिटी स्टेशन के मध्य चलेगी। ट्रेन दोनों स्टेशनों के मध्य की दूरी 8 घंटा 45 मिनट में पूरा करेगी। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 20981/ 20982 उदयपुर सिटी- आगरा काईन उदयपुर सिटी वीकली वंदेभारत ट्रेन सोमवार से अपना सफर शुरू कर देगी। इस ट्रेन के किराये को आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाके देख सकते है। बताया ये जा रहा है कि इस ट्रेन का किराया बाकी ट्रेनों की तुलना में सस्ता पड़ेगा।

क्या होगा ट्रेन का शेड्यूल

तीसरी वंदे भारत ट्रेन की बात करूं तो ट्रेन उदयपुर से सोमवार, गुरुवार, शनिवार सुबह चलकर दोपहर में आगरा कैंट पहुंचेगी और उसी दिन दोपहर में आगरा कैंट से चलकर रात को उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से दोपहर 3 बजे रवाना होगी और रात 11:45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान राणा प्रताप नगर स्टेशन, मालवी जंक्शन, चंदेरिया स्टेशन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी , बयाना जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के बाद आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

आठ कोच की होगी ट्रेन

सोमवार को शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच होंगे। एक कोच एक्जक्यूटिव क्लास की होगी। यह ट्रेन भी बाकी वन्दे भारत ट्रेन की ही तरह होगी। इसमें भी यात्रियों को वहीं सुविधाएँ मिलेगी जो बाकी ट्रेन में यात्रियों को मिलती है। इस ट्रेन के शरू होने से पर्यटकों को काफी आसानी हो जाएगी। अभी की बात तो आगरा से उदयपुर के लिए केवल एक ही ट्रेन खजुराहो- उदयपुर ही उपलब्ध थी। अब आगरा से कोटा जाने के लिए लोगों को काफी आसनी होगी।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story