×

कोरोनावायरस:पहुंच गया यात्रियों को लेकर चीन से भारत, एयर इंडिया का विमान

423 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग बी-747 विशेष विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी है। वायरस की दहशत के बीच चीन के वुहान में फंसे भारतीय लोगों को लेकर एयर इंडिया का डबल डेकर जंबो 747 विमान भारत के लिए रवाना हो चुका है।

suman
Published on: 1 Feb 2020 12:58 AM GMT
कोरोनावायरस:पहुंच गया यात्रियों को लेकर चीन से भारत, एयर इंडिया का विमान
X

नई दिल्ली 423 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग बी-747 विशेष विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी है। वायरस की दहशत के बीच चीन के वुहान में फंसे भारतीय लोगों को लेकर एयर इंडिया का डबल डेकर जंबो 747 विमान भारत के लिए रवाना हो चुका है। इस विमान में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 5 डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है।

इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ है, जिसके पास जरूरी दवाइयां, मास्क, ओवरकोट और पैक किया हुआ भोजन है।इसके अलावा इंजीनियर्स और सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम भी इस फ्लाइट में मौजूद है। यह विमान शनिवार की सुबह भारत पहुंचेगा।

यह पढ़ें..UPSRTC को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिया ये सम्मान

बता दें कि चीन का हुबेई प्रांत कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र माना जा रहा है, जो कि वुहान की प्रांतीय राजधानी है। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 700 भारतीय रहते हैं। इन लोगों में ज्यादार मेडिकल छात्र एवं रिसर्च स्कॉलर हैं जो यहां अध्ययनरत हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक चीनी नव वर्ष अथवा बसंत त्यौहार की छुट्टियों के कारण कई भारतीय पहले ही भारत आ चुके हैं। स्थानीय हवाई अड्डे को सभी वायु परिवहन के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन पिछले दो दिनों में विभिन्न देशों के विमानों के लिए इसे दोबारा खोला गया है ताकि संबंधित देश अपने-अपने नागरिकों को यहां से एयरलिफ्ट करा सकें।

यह पढ़ें...कोरोनावायरस:चीन से आए लोगों के लिए ITBP एक्टिव, किया 600 बेड का अरेंजमेंट

भारत सरकार ने चीन से आने वाले करीब 600 छात्रों और अन्य भारतीयों को दिल्ली के छावला व हरियाणा के मानेसर कैंप में ठहराने का इंतजाम किया है। फिलहाल चीन से 324 भारतीय लौट रहे हैं। भारत सरकार ने शेष भारतीय नागरिकों को कम से कम 2 सप्ताह तक अलग रखने का फैसला किया है। इसी फैसले के तहत चीन से लौट रहे सभी भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बिल्डिंग और इंडियन आर्म फोर्स मेडिकल सर्विसेज के भवन में रखा जाएगा।

कोरोना वायरस का सबसे अधिक संक्रमण चीन के वुहान प्रांत में फैला है। वुहान से कोरोना वायरस का यह संक्रमण अब चीन के 30 अलग-अलग राज्यों में फैल चुका है। चीन व भारत की सरकारों के बीच आपसी बातचीत के बाद अब यह सभी छात्र व अन्य नागरिक स्वदेश लौट रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा में बने अस्थायी कैंप में ले जाने से पहले चीन से आने वाले सभी भारतीयों की गहन जांच की जाएगी, जिसमें थर्मल स्क्रीनिंग भी शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'चीन से आने वाले करीब 366 भारतीय नागरिकों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बाहरी दिल्ली स्थित छावला कैंप और हरियाणा स्थित मानेसर में ठहराया जाएगा।विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चीन से आए किसी भी भारतीय नागरिक के शरीर में संक्रमण का कोई वायरस मौजूद रहा तो इन 2 सप्ताह के दौरान उस वायरस की पहचान रोकथाम और उपचार किया जा सकेगा।

suman

suman

Next Story