×

AIR INDIA में महिलाओं के लिए SEATS RESERVE, 18 जनवरी से लागू होगी सुविधा

घरेलू फ्लाइट्स में महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई इन सीट्स के लिए यात्रियों से किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। इकॉनॉमी क्लास में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रखने की यह सुविधा 18 जनवरी से लागू करने की योजना है।

zafar
Published on: 12 Jan 2017 11:49 AM GMT
AIR INDIA में महिलाओं के लिए SEATS RESERVE, 18 जनवरी से लागू होगी सुविधा
X

नई दिल्ली: एयर इंडिया जल्द ही अपनी घरेलू फ्लाइट्स की दो पंक्तियों में 6 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व करेगा। एयर इंडिया के मुताबिक यह फैसला अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पिछले महीने एक पुरुष यात्री द्वारा फ्लाइट के दौरान अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत चर्चा में रही है।

फ्लाइट में रिजर्व होगी महिला सीट

-घरेलू फ्लाइट्स में महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई इन सीट्स के लिए यात्रियों से किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

-महिलाओं के लिए प्लेन में सीट रिजर्व रखने की यह सुविधा 18 जनवरी से लागू करने की योजना है।

-यह सुविधा इकॉनॉमी क्लास के लिए दिए जाने का प्रस्ताव है।

-'द हिंदू' के अनुसार एयर इंडिया की अधिकारी मीनाक्षी मलिक ने बताया कि सभी 6 सीटें इकॉनॉमी क्लास की तीसरी पंक्ति में होंगी।

-विश्व में अब तक किसी भी एयरलाइन्स में इस तरह की सुविधा नहीं दी जाती है।

-भारत में भी महिलाओं के लिए अलग से यह सुविधा अब तक केवल ट्रेनों औेर बसों में ही उपलब्ध है।

छेड़छाड़ के बाद फैसला

-बताया जाता है कि यह फैसला एयर इंडिया की एक फ्लाइट के दौरान अकेली महिला से छेड़खानी की शिकायत के बाद लिया गया है।

-मुंबई-नेवार्क फ्लाइट के दौरान बिजिनेस क्लास के एक पुरुष यात्री ने अनी सीट बदल कर इकॉनॉमी क्लास में महिला के बगल वाली सीट ले ली थी।

-यात्रा के दौरान इस पुरुष यात्री ने सोते समय महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

(फोटो साभार: एयरइंडिया.इन)

zafar

zafar

Next Story