×

Ajab-Gajab: ये है वो जगह जहाँ सगे भाई-बहन कर कर लेते हैं आपस में शादी, इंकार करने पर मिलती है ऐसी सज़ा

Ajab-Gajab: भारत में एक ऐसा राज्य है जहाँ भाई बहन आपस में शादी करते हैं साथ ही साथ अगर वो इसके लिए तैयार नहीं होते हैं तो उन्हें इसके लिए सज़ा भी मिलती है। आइये जानते हैं कौन सा है ये राज्य और क्या होती है सज़ा।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Nov 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 18 Nov 2023 4:00 AM GMT)
Ajab-Gajab
X

Ajab-Gajab Duniya (Image Credit-Social Media)

Ajab-Gajab: भारत एक ऐसा देश है जहाँ सभी भाषा भाषी लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यहाँ अलग अलग प्रान्त से लोग अलग अलग संस्कृति के होते हुए भी साथ रहते हैं। वहीँ सभी की अलग परंपरा और अलग रीति रिवाज़ भी हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा देश भी है जहाँ सगे भाई बहन के बीच भी शादी हो जाती है। आइये जानते हैं कहाँ पर होती है इस तरह की शादी और क्यों है ये परंपरा।

यहाँ सगे भाई-बहन कर कर लेते हैं आपस में शादी

हमारे देश में भाई बहन के रिश्ते को बेहद पवित्र माना जाता है। इतना ही नहीं अभी कुछ दिन पहले ही हमने भाई दूज जैसा पवित्र पर्व भी मनाया है। लेकिन वहीँ भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहाँ की परंपरा बेहद विचित्र है। यहाँ सगे भाई बहन शादी के बंधन में बंध जाते हैं। इस अनोखी परंपरा वाला राज्य है छत्तीसगढ़। जहाँ आदिवासी कम्युनिटीज काफी ज़्यादा मात्रा में रहते हैं। वहीँ यहाँ की परंपरा काफी ज़्यादा अलग हैं। जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। ये छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज है जहाँ सगे भाई और बहन आपस में शादी करते हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से समझते हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ में बस्तर की कांगेरघाटी के इर्दगिर्द बसे धुरवा जाति के लोग शादी के समय अग्नि को नहीं बल्कि पानी को साक्षी मानते हैं। इस समाज के लोग अपनी परम्पराओं और रीति रिवाज़ को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। यहाँ की कुछ परम्पराओं में एक परंपरा है भाई बहन के बीच शादी की परंपरा। यहाँ पर बहन की बेटी से मामा के बेटे (ममेरे फुफेरे भाई बहन) की शादी होती है।

शादी न करने पर मिलती है ये सजा

इतना ही नहीं अगर इसे कोई नहीं मानता है तो उसे जुर्माना भी देना पड़ता है। इसके साथ ही यहाँ बाल विवाह का भी रिवाज़ है फिलहाल इस परंपरा को धीरे-धीरे ख़त्म करने की ओर भी प्रयास किये जा रहे हैं। क्योंकि शादी के लिए अब यहाँ रजिस्ट्रेशन किया जाना भी अनिवार्य होता जा रहा जिसमे लड़की की न्यूनतम उम्र 18 और लड़के की 21 साल होनी ज़रूरी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story