×

क्या अजय देवगन की पत्नी काजोल और बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आ रही थीं। इन खबरों को अजय देवगन ने अफवाह बताया है और ट्वीट करके काजोल और न्यासा की हेल्थ के बारे में बताया है।

Aditya Mishra
Published on: 31 March 2020 7:01 AM GMT
क्या अजय देवगन की पत्नी काजोल और बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव हैं?
X

मुंबई: भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए है, जो एक दिन सबसे ज्यादा है। इस प्रकार भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1251 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1117 सक्रिय मामले, 102 ठीक लोग हो गए हैं, जबकि कोरोना वायरस से देश में मरने वाले लोगों की संख्या 32 हो गई है। लॉकडाउन का आज 7वां दिन हैं कि इसी बीच कोरोना को लेकर बहुत सारी अफवाएं भी फैल रही हैं जिसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें आ रही थीं। इन खबरों को अजय देवगन ने अफवाह बताया है और ट्वीट करके काजोल और न्यासा की हेल्थ के बारे में बताया है।

अजय देवगन ने ट्वीट किया- पूछने के लिए शुक्रिया। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आई अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।



कुछ दिन पहले ही न्यासा सिंगापुर से भारत आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोफ के चलते उनके स्कूल बंद कर दिए गए हैं। काजोल अपनी बेटी के साथ मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नजर आई थी। दोनों की फोटोज काफी वायरल हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यासा को कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए थे जिसके बाद काजोल उन्हें टेस्ट कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थीं और उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। मगर अब अजय देवगन ने इस खबर को अफवाह बताया है।

अजय देवगन इस समय अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। कुछ दिनों पहले काजोल ने अपने क्वारेंटाइन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

कोरोना: अब अगर किसी को अप्रैल फूल बनाया, तो होगी 6 महीने की जेल

कनिका कपूर का 5 वां टेस्ट भी आया पॉजिटिव

कोरोना वायरस कोविड 19 से पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का पांचवां टेस्ट पॉज़िटिव आने के बावजूद राहत की ख़बर है। संजय गांधी पीजीआई के चिकित्सकों ने कनिका की हालत को स्थिर बताया है। कनिका में बीमारी के कोई लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं।

कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से कनिका 20 मार्च से लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में आइसोलेशन वॉर्ड में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

कनिका का पांचवां टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. आरके धीमान के हवाले से एएनआई ने ट्वीट किया, जिसमें कहा गया- कनिका कपूर असिम्पटोमैटिक हैं, यानि कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। हालत स्थिर और अच्छी है। वो सामान्य रूप से खाना खा रही हैं। डॉ. धीमान ने कहा कि मीडिया में उनकी हालत ख़राब होने की ख़बरें ग़लत हैं।

ये भी पढ़ें...93 साल में ऐसे जीती कोरोना की जंग, अब साथ है ये बुजुर्ग जोड़ा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story