×

Flight Emergency Landing: यात्री ने बोला मेरे बैग में बम...पुणे-दिल्ली जा रही फ्लाइट में मची अफराफतरी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Emergency Landing: 21 अक्टूबर 2023 को 00:07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए अकासा एयर की क्यूपी 1148 फ्लाइट 185 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुई। फ्लाइट को मुंबई में उतारा गया। इस पर घटना पर मुंबई पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Viren Singh
Published on: 21 Oct 2023 11:19 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2023 11:22 AM GMT)
Flight Emergency Landing
X

Flight Emergency Landing (सोशल मीडिया) 

Akasa Air Flight: किफायती दामों में लोगों को घरेलू हवाई सेवा प्रदान कर रही अकासा एयरलाइंस फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। क्रू मेंबर को फ्लाइट में बम की सूचना मिली। सवार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया, जहां पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दावा किया गया है कि विमान में सवार एक यात्री के बैग में बम है। इस दौरान फ्लाइट्स करीब 40 मिनट तक आसमान में उड़ती रही। हवाई अड्डे पर जांच होने के बाद फ्लाइट को दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

शनिवार रात 12.42 बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद शनिवार को अकासा एयरलाइन ने अपना बयान जारी कर पूरी विस्तृत जानकारी दी। बयान में कंपनी ने कहा कि पुणे हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद रात करीब 12.42 बजे आपातकालीन लैंडिंग की गई। सूचना मिली थी फ्लाइट में बम है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) की एक टीम को बुलाया गया और यात्री के बैग की जांच की गई, लेकिन बम नहीं मिला। बम का दावा अफवाह निकलने के बाद फ्लाइट ने सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि विमान में 185 यात्री सवार थे।

पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट

आपको बता दें कि 21 अक्टूबर 2023 को 00:07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए अकासा एयर की क्यूपी 1148 फ्लाइट 185 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट प्राप्त हुई। सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार , विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 00:42 बजे विमान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

यात्री के बैग में नहीं मिली संदिग्ध चीज

मुंबई के एक पुलिस अधिकारी बताया कि आज सुबह करीब 2.30 बजे हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी कि एक फ्लाइट में बम है। जिसके बाद बीडीडीएस टीम को हवाई अड्डे पर भेजा गया है। पुलिस अधिकारी मौजूदगी में उस फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

सुबह 6 बजे विमान दिल्ली रवाना

वहीं, पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि फ्लाइट में यात्री के साथ यात्रा कर रहे एक रिश्तेदार ने बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने एक दवा ली थी। मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद सुबह छह बजे फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इस पर घटना पर मुंबई पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story