×

Jan Vishwas Rally: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-किसी परिवार वाले को टिकट नहीं दें, यह संकल्प लें भाजपा वाले

Jan Vishwas Rally: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा के लोग केवल बकवास बोलते हैं। केवल झूठ बोलते हैं। यह लोग बोलते हैं कि परिवारवादी राजनीति। मोदी जी के पीछे सम्राट चौधरी थे, दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस थे, जीतन राम मांझी के बेटे थे। क्या इनमें परिवारवाद नहीं दिखता है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 3 March 2024 11:03 AM GMT
Congress leader Rahul Gandhi, SP President Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav at Jan Vishwas rally
X

 जन विश्वास रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव: Photo- Newstrack

Jan Vishwas Rally: पटना में हो रहे विपक्ष के जन विश्वास रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। गांधी मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव काफी प्रसन्न दिखे। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जो परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं, मैं उन भाजपा वालों से कहना चाहता हूं कि वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे। और, संकल्प लें किसी परिवार वालों से वोट लेने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, गांधी मैदान में यह जो जोश दिख रहा है, यही बदलाव लाएगा। जो भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि पहली सूची भाजपा की आ गई है, उसमें बिहार बाहर है। इसलिए वह बिहार से बाहर जाने वाले हैं। यूपी वाले भी बाहर जाने वाले हैं।

भाजपा वालों- चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग गोबर को गाजर का हलवा बनाकर परोस देते हैं। इतना झूठ बोलते हैं कि अब जनता भी सब जान चुकी है। मोदी जी कल आपने बोला कि अपने पिता का काम-काज नहीं गिनाता है। आज मैं आपको जवाब देने आया हूं। आप चश्मा साफ करके देख लीजिए यह भीड़ आपको सच बता देगी। मोदी जी आपको बता देता हूं कि लालू जी ने रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलवाया। आपने कितना मुनाफा दिलवाया 2014 से अबतक। लालू जी ने इतना रोजगार दिया। कुलियों को नौकरी दी। रेलवे में कुल्हड़ का कप चलवाया ताकि कुम्हार भाइयों को रोजगार मिले। भाजपा के लोग केवल बकवास बोलते हैं। केवल झूठ बोलते हैं। यह लोग बोलते हैं कि परिवारवादी राजनीति। मोदी जी के पीछे सम्राट चैधरी थे, दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस थे, जीतन राम मांझी के बेटे थे। क्या इनमें परिवारवाद नहीं दिखता है। भाजपा वाले कहते हैं मोदी की गारंटी। मैं कहता हूं आप चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ। बिहार सरकार को इंश्योरेंस करवा लेना चाहिए। चाचा की कोई गारंटी नहीं है। रितिक रोशन के फिल्म का गाना गाते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने इधर चला मैं, उधर चला, जाने कहां मैं फिसल गया। ऐसे हैं हमारे चाचा जी।


सम्राट चौधरी बड़बोले हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि अपने पिता पर। जन विरोधी ताकतों ने उन्हें दौड़ाया, उनके खिलाफ साजिश रची, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई लेकिन फिर वह झुके नहीं। मैं आपको बता दूं कि जब बाप नहीं डरा तो बेटा कैसे डरेगा। भाजपा वाले ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, हमलोग डरने वाले नहीं है। भाजपा वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबीन वाली पार्टी हो गई है। भाजपा ने दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाया है। एक तो अनाप-शनाप बोला है दूसरा बड़बोला है। सम्राट चैधरी पर तंज कसते हुए कहा कि एक जो बड़बोले हैं, वह 14 साल से चुनाव नहीं लड़े हैं। अंतिम बार चुनाव लड़कर जीते थे, वह भी राजद के टिकट पर। चाचा जी तो पलटी मारते ही हैं लेकिन सम्राट चौधरी भी उनसे कम नहीं है।

तेजस्वी ने कह दी बड़ी बात

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी मैदान में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ दिख रही है। इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आप सबका धन्यवाद। प्रशासन ने इतना परेशान किया इसके बावजूद आप सब यहां आए, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह वही गांधी मैदान है, जहां हम लोगों ने दो लाख नौकरियां बांटी थी। आपको तो पता ही है चाचा जी फिर पलट गए। आशा है कि जहां रहे फिर से न पलटें। मैं 17 महीने में पांच लाख नौकरी दी। जब मैंने विपक्ष में रहकर 10 लाख रोजगार का वादा किया था। तब चाचा जी और उनकी साथ कहते थे कहां से नौकरी के लिए पैसा लाएगा। बाप के घर से लाएगा। इसके बाद जब हम सरकार में आए तो केवल 17 महीने में पांच लाख नौकरियां बांटी।

रथ पर सवार होकर परिवार के साथ पहुंचे लालू

जन विश्वास रैली के मंच पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के पहुंचते ही समर्थक नारेबाजी करने लगे। लालू प्रसाद, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, दोनों बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव के साथ रथ पर सवार होकर पटना के गांधी मैदान पहुंचे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story