TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

'सुनामी' के बीच मुलायम सिंह को अकेला छोड़ लंदन जाएंगे अमर सिंह

aman
By aman
Published on: 15 Jan 2017 1:28 PM GMT
सुनामी के बीच मुलायम सिंह को अकेला छोड़ लंदन जाएंगे अमर सिंह
X

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) में मचा घमासान अभी थमा भी नहीं है कि मुलायम सिंह के बेहद खास अमर सिंह लंदन जाने को तैयार हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अमर सिंह ने यह जानकारी दी।

सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बताया कि वे इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। संभवतः वो मार्च के अंत तक देश वापस लौटेंगे। गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो अमर सिंह एसपी टूटने की स्थिति में चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे।

इलाज छोड़कर आया था

अमर सिंह ने बताया, 'लंदन में मेरा इलाज चल रहा था, लेकिन यहां चल रहे घटनाक्रम के कारण मुझे बुलाया गया। अब वापस इलाज पूरा कराने जा रहा हूं।' दूसरी तरफ, सपा में पार्टी सिंबल को लेकर मुलायम सिंह और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बीच विवाद अब भी जारी है। 17 जनवरी को चुनाव आयोग सिंबल विवाद पर अपना फैसला सुनाएगा।

अखिलेश को नहीं सुहाते अमर

वहीं सूत्रों की मानें तो सपा अगर दो हिस्सों में बंटती है तो अमर सिंह और जयाप्रदा किसी भी तरह चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। यहां तक कि वे दोनों चुनाव प्रचार में भी नजर नहीं आएंगे। सीएम अखिलेश और रामगोपाल यादव चाहे-अनचाहे अमर सिंह को पार्टी में कलह का जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। इससे पहले अखिलेश यादव सार्वजानिक मंच से भी अमर सिंह के खिलाफ कई बार बोलते रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story