×

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी यात्रा!

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने के बारें में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 20 जुलाई से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो सकती है। जो कि 3 अगस्त को पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।

Aditya Mishra
Published on: 1 Jun 2020 12:40 PM GMT
अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी यात्रा!
X

जम्मू: अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने के बारें में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 20 जुलाई से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो सकती है। जो कि 3 अगस्त को पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।

इसी सप्ताह प्रस्तावित बैठक में श्राइन बोर्ड यात्रा के प्रारूप पर मुहर लगा सकता है। यात्रा शुरू करने से पहले सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए हाईवे बंद करना, प्रशासन की नाकामी दिखाता है: उमर अब्दुल्ला

ज्ञात हो कि पहले यह यात्रा 23 जून से शुरू होनी थी और पहली अप्रैल से ही एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू होना था। कोराना के खतरे को देखते हुए बाद प्रशासन की तरफ से रजिस्ट्रेशन का काम लगातार टाला जा रहा था। लेकिन अब जबकि लॉकडाउन अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ गया है। तो एक बार फिर से श्राइन बोर्ड ने यात्रा को शुरू करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया तय नहीं हुई है और श्राइन बोर्ड जल्द इस पर फैसला ले सकता है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर संगठनों का आग्रह है कि यात्रा पहली जुलाई से शुरू की जाए।

हालांकि इस पर सहमति नहीं बन पाई और बाद में लगभग तय किया गया कि इसे 20 जुलाई के आसपास आरंभ किया जा सकता है। सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल जीसी मुर्मु और बोर्ड के अधिकारियों से भी मुलाकात की है।

श्री अमरनाथ यात्रा के 18वे दिन 13,849 यात्रियों ने किए दर्शन।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story