×

अमरनाथ यात्रा: 528 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना

Manali Rastogi
Published on: 4 Aug 2018 3:29 AM GMT
अमरनाथ यात्रा: 528 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना
X

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए 528 तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया, "18 वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से आज सुबह बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।"

यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का अधिकारी घायल

यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और तब से अब तक 2.70 लाख यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। बीते तीन वर्षो के मुकाबले इस बार अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है। 60 दिवसीय यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story