×

लूट लो ऑफर: आ रही Amazon Prime Day Sale, जल्दी बना लीजे सामानों की लिस्ट, सेल सिर्फ 48 घंटे के लिए

Amazon Prime Day Sale 2022: Amazon Prime Day Sale 2022 को अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। लेकिन सेल के शुरू होने से कई दिन पहले ही इंटरनेट पर धूम मची हुई है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 July 2022 8:47 AM GMT
amazon prime sale 2022 india
X

Amazon Prime Day Sale 2022 (फोटो-सोशल मीडिया)

Amazon Prime Day Sale 2022: पहली बार भारत में अमेज़न प्राइम डे सेल का आगाज हो रहा है। इस बारे में अमेज़ॅन ने एलान किया है कि अमेज़ॅन प्राइम डे कार्यक्रम 12 जुलाई से 13 जुलाई तक यूएस, यूके और कई अन्य देशों में प्राइम सदस्यों के लिए आयोजित किया जाएगा।

ऐसे में Amazon Prime Day Sale 2022 को अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं। लेकिन सेल के शुरू होने से कई दिन पहले ही इंटरनेट पर धूम मची हुई है। दरअसल इंटरनेट पर इस सेल से जुड़ी तमाम जानकारी लीक हो गई हैं। जिससे काफी जोरों से इस सेल के आने का इंतजार ग्राहकों को हैं।

अमेजॉन की दो दिन की ये सेल 12 और 13 जुलाई को होगी। इस आगामी सेल में अमेजॉन के प्राइम मेंबर्स को टीवी, लैपटॉप, मोबाइल से लेकर वियरेबल्स और सैकड़ों प्रोडक्ट्स पर स्पेशल ऑफर्स में मिलेंगे। साथ ही नॉन-मेंबर्स यानी जो प्राइम मेंबर्स नहीं हैं, उनके लिए भी इस सेल में कई छूट होंगी।

तो चलिए जानते हैं क्या है इस बार Amazon Prime Day Sale 2022 में। इस सेल में कई शानदार ऑफर मिलेंगे।

Amazon Prime Day Sale 2022 Best Deals

अमेजॉन की इस प्राइम डे सेल में सैंमसंग फोन्स में कई शानदार ऑफर मिल रहे हैं। Samsung Galaxy S22 इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेज़न प्राइम डे सेल 2022 (Amazon Prime Day Sale 2022) में ये हैंडसेट 100 डॉलर (लगभग 7889 रुपए) की छूट के साथ मिलेगा। इसके साथ ही S22 अल्ट्रा भी $247 (लगभग 19,487 रुपए) पर सेल पर होगा।

सैमसंग के दूसरे फोन Samsung Galaxy Z Flip 3 5G की बात करें तो ये $300 (करीब 23,669 रुपए) की छूट पर मिलेगा। अब अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन की चाहत रखते हैं, तो आपके यह डील काफी फायदेमंद होनी वाली है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 अब तक के सबसे कम दामों पर इस सेल में मिल रहा है।

ध्यान दें- ऊपर दी गई सभी कीमतों के बारे जानकारी लीक हुई रिपोर्ट से मिली हैं। तो सेल के ऑफ़र की सभी सटीक डिटेल्स सेल शुरू होने के बाद ही आपको उपलब्ध होंगी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story