×

दिल्ली में जमे नेपाली राजदूत, पड़ोसी देश से बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Rishi
Published on: 9 May 2016 8:16 AM GMT
दिल्ली में जमे नेपाली राजदूत, पड़ोसी देश से बिगड़ सकते हैं रिश्ते
X

नई दिल्लीः भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय वापस बुलाए जाने के बाद भी दिल्ली में जमे हैं। उपाध्याय ने इससे इनकार किया है कि भारत के साथ मिलकर उन्होंने केपी शर्मा ओली की सरकार गिराने की कोशिश की। उपाध्याय के वापस न जाने से नेपाल और भारत के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर नहीं मिली सूचना

-नेपाली दूतावास ने बताया कि उपाध्याय को हटाने की आधिकारिक सूचना नहीं है।

-मीडिया के जरिए जानकारी मिली, इसलिए वापस नहीं जा रहे हैं।

-उपाध्याय की ओर से अपनी स्थिति के बारे में बयान जारी किया गया है।

नेपाल ने क्या लगाया था आरोप?

-नेपाल ने भारतीय राजदूत के साथ तराई दौरे को वजह बताया था।

-अशांत मधेस इलाकों में गए थे नेपाली राजदूत दीप कुमार उपाध्याय

-सत्ता संघर्ष में उपाध्याय की भूमिका से नाराज हैं पीएम केपी शर्मा।

मधेसियों को समर्थन देता है भारत

-भारत ने मधेसियों की मांग को हमेशा समर्थन दिया है।

-मधेसी तराई में बसते हैं और उन्होंने कई मांगें रखी हैं।

-बीते साल मधेसी आंदोलन से भारत-नेपाल व्यापार ठप हो गया था।

-नेपाल के नए संविधान के प्रावधानों का मधेसी कर रहे विरोध।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story