×

अंबिका सोनी ने कहा- जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस की सीनियर लीडर अंबिका सोनी ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ये जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले हैं, लेकिन मैं अभी आगे की जानकारी नहीं दे सकती। बता दें कि अंबिका सोनी पंजाब से राज्यसभा एमपी हैं। वह पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रह चुकी हैं।

tiwarishalini
Published on: 25 Oct 2016 2:24 PM GMT
अंबिका सोनी ने कहा- जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी
X

नई दिल्ली : कांग्रेस की सीनियर लीडर अंबिका सोनी ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ये जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले हैं, लेकिन मैं अभी आगे की जानकारी नहीं दे सकती। बता दें कि अंबिका सोनी पंजाब से राज्यसभा एमपी हैं। वह यूपीए सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें ... पूर्व कांग्रेसी मंत्री की राय- राहुल जिला परिषद स्तर पर काम करें, सोनिया हों आजाद

गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग हो रही है। साल 2014 में आम चुनाव हारने के बाद जब राहुल गांधी लंबी छुट्टी पर गए थे, तो कहा गया था कि वो विपश्यना पर गए हैं और जब वो वहां से लौटेंगे अध्यक्ष बना दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें ... राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा शुक्रिया का पत्र, कहा-UPA के अन्य प्रोजेक्ट्स भी हों पूरे

चुनाव को देखते हुए लिया जा सकता है बड़ा फैसला

माना जा रहा है कि अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव और 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पर राहुल को अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने का दबाव है। अगले साल जिन राज्यों में विधान सभा चुनाव हैं उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें ... कपिल सिब्बल बोले- वो मेरा पैसा लेकर भाग गई, रीता बहुगुणा ने दिया करारा जवाब

साल 2013 में राहुल बने थे कांग्रेस उपाध्यक्ष

-69 साल की सोनिया गांधी दिसंबर, 1998 में पहली बार कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी थीं।

-तब से ही वह इस पद पर हैं।

-कांग्रेस पार्टी के 100 साल से लंबे इतिहास में सोनिया सबसे अधिक समय तक पार्टी अध्यक्ष रही हैं।

-राहुल गांधी को जनवरी, 2013 में पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया था।

-वर्तमान में राहुल गांधी इंडियन यूथ कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के चीफ भी हैं।

यह भी पढ़ें ... अपने ही हथियारों से घिरीं रीता बहुगुणा जोशी, सोशल मीडिया में हो रहे हैं तीखे हमले

रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल को लेकर खड़े किए थे सवाल

कुछ दिन पहले ही जब कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी का दामन थामा था तो उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे।रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि राहुल देश की जनता को स्वीकार नहीं हैं और वह पार्टी के लोगों की बात नहीं सुनते है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story