×

Amit Shah WB Visit: 'मां दुर्गा से प्रार्थना करूंगा, बंगाल से भ्रष्टाचार-अत्याचार खत्म हो', अमित शाह का CM ममता पर निशाना

Amit Shah Slams TMC Government: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा के उद्घाटन अवसर पर सीएम ममता बनर्जी और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

aman
Report aman
Published on: 16 Oct 2023 12:51 PM GMT (Updated on: 16 Oct 2023 1:09 PM GMT)
Amit Shah WB Visit
X

Amit Shah (Social Media)

Amit Shah WB Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (16 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल पहुंचे। शाह राजधानी कोलकाता में दुर्गा पंडाल पहुंचे। अमित शाह ने यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। गृह मंत्री शाह ने कहा, 'मां दुर्गा से प्रार्थना करूंगा कि बंगाल से भ्रष्टाचार और अत्याचार खत्म हो।'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, 'वो बंगाल आते-जाते रहेंगे। साथ ही, राज्य में बदलाव के लिए लड़ते रहेंगे।' बीजेपी नेता ने पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

शाह- मां दुर्गा ने हमेशा 'सद् शक्ति' की रक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'सबसे पहले मैं समस्त बंगालवासियों को नवरात्रि की द्वितीय तिथि पर दुर्गा पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, मैं यही काम करने के लिए सुबह गुजरात (Amit Shah Gujarat) से निकला था। फिर छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल आया हूं। सिर्फ और सिर्फ मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां आया हूं। उन्होंने कहा, हमारे शास्त्रों की मानें तो मां दुर्गा ने ब्रह्मांड में हमेशा 'सद् शक्ति' की रक्षा के लिए अनेक युद्ध कर रक्तबीज से लेकर शुंभ, निशुंभ तक अनेक आसुरी तत्वों का विनाश करने का काम किया है।'

ये भी पढ़ें...Amit Shah Visit Chhattisgarh: गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, कहा- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बनाया

राज्यों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूप की आराधना

बंगाल में दुर्गापूजा का विशेष महत्त्व है। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'नवरात्रि के ये 9 दिन पश्चिम बंगाल के लिए दीपावली से भी बड़े महोत्सव के होते हैं। पूरा बंगाल पंडाल में मां दुर्गा की भक्ति में लीन होता है। पूरा देश नवरात्रि (Navaratri 2023) में अलग-अलग स्वरूप से मां की आराधना करता है। गुजरात में मां का मंडप सजाकर भक्तिगान करते हैं, तो पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा का पंडाल लगाकर शक्ति की आराधना करते हैं। उत्तर भारत में भी अनेक धर्म विधि विधान से शक्ति की उपासना करते हैं।'

अमित शाह- आज कोई राजनीतिक बात नहीं

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'आज मैं यहां कोई राजनीतिक बात करने नहीं आया हूं। मैं आगे भी पश्चिम बंगाल आऊंगा। राजनीति की बात भी करूंगा। यहां परिवर्तन करने के लिए पूरा जोर भी लगाऊंगा लेकिन, आज मैं केवल मां दुर्गा तक ही खुद को सीमित रखूंगा। उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। जनवरी में राम मंदिर का उद्धाटन होना है लेकिन उससे पहले ही उत्तर कलकत्ता के पंडाल में राम मंदिर का उद्घाटन कलकत्ता वालों ने कर दिया है। इसलिए मैं उनको बधाई देना चाहता हूं।'

ये भी पढ़ें...Haryana: 'जल्द अयोध्या में रामलला होंगे विराजमान...नाथ संप्रदाय का योगदान अद्वितीय', रोहतक में बोले गृह मंत्री अमित शाह

'जनता के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना'

अमित शाह बोले, 'आज दुर्गा पंडाल में जाकर मां के सामने पूरे बंगाल की जनता के लिए, देश की जनता के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी करूंगा। ईश्वर बंगाल से भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार जल्दी समाप्त करें। ऐसी शक्ति हम सबको मां प्रदान करें। मैं यही प्रार्थना करूंगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story